“मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक और कार की भयानक टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे”
झाबुआ 04 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक और कार की भयानक टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक कार में सवार परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था।
इसी दौरान मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पखच्चे उड़ गए। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक झाबुआ जिले के थाना थांदला की चौकी नोगावा से कुछ ही दूरी पर सजेली फाटक के पास ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में दो बच्चियां घयाल हो गइं।
घायल बच्चियों को ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि हादसा देर रात दो बजे उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग गांव मानपुर से शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे। हादसे का शिकार परिवार उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ का रहनेवाला था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण और डायवर्जन न होने के चलते यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है तेज रफ्तार ट्रक के नीचे दबने से परिवार की मौत हो गई। मृतक परिवार थांदला से एक शादी समारोह से लौट रहा था। स्थानीय ग्रामिणों ने हादसे के बाद बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे से शवों को निकाला।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है समय पर मदद मिल जाती तो कार के चालक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे में दो अन्य घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…