“शेख सराय इलाके में आज उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। यहां दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए”
नई दिल्ली 05 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस अब यूपी के तर्ज पर ऑपरेशन लंगड़ा के जरिए अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी है। इसी कड़ी में शेख सराय इलाके में आज उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। यहां दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए। यह एनकाउंटर शेख सराय में रेड लाइट पर हुआ।
बताया जाता है कि पुलिस और बदमाशों के बीच 5 से ज्यादा गोलियां चली है। एनकाउंटर में एक घायल हुए बदमाशों में से एक आरोपी का नाम दीपक है। दरअसल, पिछले महिने 15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में SUV से जा रहे अरुण लोहिया की दो बाइक सवार बदमाशों ने 10 से 12 गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में यह दोनों बदमाश शामिल थे।
खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी
दिल्ली पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैप लगाकर दीपक को उसके साथी के साथ आता देख रोकने की कोशिश की। लेकिन दीपक और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और उसके बाद दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
साकेत कोर्ट से घर लौटते वक्त हुई थी अरुण लोहिया की हत्या
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरुण लोहिया हत्या के एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए साकेत कोर्ट साकेत कोर्ट गया था। साकेत कोर्ट से वह आया नगर अपने पिता के साथ लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…