दिल्ली : रोहिणी में गिरा 3 मंजिला मकान, मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

“राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक तीन मंजिला मकान के ढहने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं”

नई दिल्ली 04 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में एक मकान के ढहने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और आनन-फानन में फायर टेंडर्स को इसकी सूचना दी गई।

जिसके बाद घटनास्थल पर फायर विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद पीसीआर ने इस घटना की सूचना एनडीआरएफ कंट्रोल रूम को दी और मौके पर जेसीबी को भी भेजा गया। बता दें कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

घटना स्थल पर मौजूद दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी आरके सिन्हा ने बताया, “शाम करीब 4:15 बजे हमें सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 7 में एक मकान ढह गया है। सभी सरकारी एजेंसियां ​​समय पर यहां पहुंच चुकी हैं। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और मकान के मलबे में 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में मकान के ढहने की ऐसी घटना देखने को मिली है। दरअसल पिछले साल अगस्त के महीने में भी इस तरह की घटना देखने को मिली थी, जब दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक इमारत ढही थी।

 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

11 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

16 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

16 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

16 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

17 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

17 hours ago