“मध्य प्रदेश के झाबुआ में अवैध रूप से मेफेड्रोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया; 168 करोड़ रुपये मूल्य की 112 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त, चार लोग गिरफ्तार”
नई दिल्ली 16 / 10 / 2024 वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 12-10-2024 की सुबह मेघनगर, जिला झाबुआ, मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेफेड्रोन (एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक मनोदैहिक पदार्थ) के अवैध निर्माण में लगी एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए किया।
इस कार्रवाई में पाउडर के रूप में 36 किलोग्राम मेफेड्रोन और 76 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत 168 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा अन्य कच्चे माल और उपकरण भी जब्त किए गए। अवैध रूप से ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है।
फैक्ट्री के निदेशक सहित चार व्यक्तियों को मेफेड्रोन के अवैध निर्माण और भंडारण के लिए गिरफ्तार किया गया है। निर्मित दवाओं से लिए गए नमूनों को प्रारंभिक परीक्षण के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।
प्रयोगशाला ने भेजे गए नमूनों में मेफेड्रोन की पुष्टि की।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…