सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय कर्मचारियों के ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा के लिए आई-गौट लैब स्थापित करेगा

“केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मंत्रालय को निर्देश दिया है कि मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा के लिए आई–गौट लैब स्थापित किया जाना चाहिए। मंत्रालय के वार्षिक क्षमता निर्माण कैलेंडर और आई–गौट पोर्टल पर कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग स्थिति की व्यापक समीक्षा के बादयह पहल की गई 

नई दिल्ली 16 / 10 / 2024 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी 

सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान, डॉ. मुरुगन ने निर्देश दिया कि मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को 19 अक्टूबर तक आई–गौट पोर्टल पर शामिल कर लिया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों के पेशेवर कौशल को बढ़ाने के लिए बजट प्रबंधन लैंगिक संवेदीकरण नेतृत्व और टीम निर्माण सहित 16 पाठ्यक्रमों के चयन की सिफारिश की है।

भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, मंत्रालय ने प्रत्येक तिमाही में सबसे अधिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त मंत्रालय की शिक्षण योजना और विभागीय रणनीतियों को सभी मीडिया इकाइयों में प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने की भी योजना तैयार की गई है।

मंत्री ने मंत्रालय द्वारा शिकायतों और आरटीआई आवेदनों के निपटान की भी समीक्षा की तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी मामलों के समय पर समाधान के महत्व पर जोर दिया।

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

8 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

9 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

9 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

13 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

13 hours ago