मध्य प्रदेश : दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा, अब तक13 की मौत

“मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 8 बच्चियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 से 25 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है”

खंडवा 02 /10 / २०२५ द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क  

पुलिस के मुताबिक घटना खंडवा में पंधाना के पास अर्दला गांव की है। यहां देवी विसर्जन के लिए कच्चे पुल पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग पानी में जा गिरे।

</spa

n>

उनको बचाने के लिए 10-15 लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना के बाद जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया गया। शाम 6 बजे तक 11 शव निकाले जा चुके थे। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली जहां गिरी, वहां करीब 50 फीट पानी रहा है। 9 लोगों को तो हमने ही बाहर निकाला। इनको पंधाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 3 को जीवित बताया। उनको लेकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचे।

13 मृतकों की पहचान हुई…

  • शर्मिला पिता प्यार सिंह (15)
  • आरती पिता प्यार सिंह
  • दिनेश पिता शांतिलाल (13)
  • उर्मिला रेलसिंग (16)
  • गणेश पिता तेर सिंह (20)
  • किरण रेमसिंग (16)
  • पाटली कैलाश (25)
  • रेव सिंग मुंशी सिंह (13)
  • आयुष पिता भारत (9)
  • संगीता पिता ज्ञान सिंह (16)
  • सानू पिता थावर सिंह (16)
  • सोनू पिता रिझू (18)
  • मंजुला पिता मांगीलाल (17)

ट्रैक्टर को रिवर्स करने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर को रिवर्स करने के दौरान हादसा हुआ। ट्रॉली में देवी प्रतिमा रखी थी। ड्राइवर नदी के नजदीक ट्रैक्टर ले जाकर मूर्ति विसर्जित करना चाहता था। इसी दौरान बेकाबू होकर ट्रॉली पानी में पलट गई।

बताया जा रहा है कि ट्रॉली की हाइट बढ़ाने के लिए जाली लगाई गई थी। इसी वजह से जब ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी ताे लोग निकल नहीं पाए। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार अधिकतर लोग आदिवासी थे, और बच्चों को तैरना आता था।