“राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने 90 से ज्यादा आईपीएस और 142 RAS का ट्रांसफर कर दिया है। जबकि 12 IAS का भी तबादला किया गया है”
जयपुर 21 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 91 आईपीएस और 142 आरएएस का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं, 12 आईएएस का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया है।
सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेश मीणा को उदयपुर से हटाकर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज कर दिया गया है। रवि दत्त गौड़ को महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात किया गया है। अभी वे कोटा में इसी पद पर तैनात थे। ओम प्रकाश को जोधपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण का उपायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार मीणा को उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, नाचना (जैसलमेर) पर तैनात किया है। इसी तरह जगत राजेश्वर को जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जयपुर बनाया गया है।
पिछले महीने हुआ था 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला
इससे पहले पिछले महीने राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 11 जिला कलेक्टरों (डीसी) समेत 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। वित्त, गृह और उद्योग जैसे प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को बदल दिया गया और 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
सबसे बड़े बदलावों में से एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा का वित्त विभाग से स्थानांतरण है, जहां वे पाँच साल तक कार्यरत रहे। अब उन्हें जलदाय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया है।
अक्टूबर 2022 से गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे आईएएस आनंद कुमार को वन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था। वित्त विभाग अब वैभव गालरिया के अधीन हो गया है जिन्हें वित्त विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…
यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…
जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…
यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…