राज्यों की खबरे

कुल्लू हादसा: जलोड़ी पास के पास पर्यटकों की ट्रैवलर खाई में गिरी, 15 रेस्क्यू

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: जलोड़ी पास से लौट रही पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 15 का रेस्क्यू 

कुल्लू/बंजार: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 305 पर जलोड़ी दर्रा (Jalori Pass) से जीभी (Jibhi) की तरफ जा रही पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

‘भ्रागे जान’ के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा शनिवार रात करीब 8:00 बजे घीयागी से दो किलोमीटर पीछे ‘भ्रागे जान’ नामक स्थान पर हुआ है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में 2 से 3 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। गनीमत यह रही कि राहत और बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 15 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

अस्पताल पहुंचाए गए घायल, रात के अंधेरे में रेस्क्यू जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम बंजार, पंकज शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और रात के अंधेरे के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

स्थानीय निवासी प्रताप ठाकुर ने बताया कि हादसा रात 8 बजे के आसपास हुआ। अंधेरा और पहाड़ी ढलान होने के कारण राहत कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

फिलहाल प्रशासन की तरफ से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रैवलर में कुल कितने पर्यटक सवार थे और वे कहां के रहने वाले हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

4 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

10 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

11 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

11 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago