राज्यों की खबरे

सिरमौर हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 2 युवकों की मौत

सिरमौर में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर 

सिरमौर/राजगढ़: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार सड़क मार्ग पर शनिवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा नौहराधार और हरिपुरधार के बीच चाढ़ना के समीप शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुआ।

एक स्विफ्ट कार (नंबर- HP 88A-6058) अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय कार में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुलशन (पुत्र राम विसाग, निवासी बीपीओ कौल मोजरा, तहसील टीटागढ़, झारखंड) और नरेश कुमार (पुत्र बारुराम, निवासी वीपीओ कुलग, कुपवी, शिमला) के रूप में हुई है।

वहीं, कार चला रहा विपिन कुमार (पुत्र मलकियत, निवासी चितरला, तहसील फतेहपुर, कांगड़ा) गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस का रेस्क्यू और प्रशासन की फौरी राहत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रात के अंधेरे और दुर्गम खाई से मृतकों के शवों और घायल चालक को बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल चालक विपिन को इलाज के लिए नौहराधार अस्पताल भेजा गया है, जबकि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसे पर दुख जताते हुए स्थानीय प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

18 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

18 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

18 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

18 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

18 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

18 hours ago