कोलकाता : नगरपालिकाओं में अब ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य

“राज्य के सभी नगरपालिकाओं के कर्मचारियों की उपस्थिति अब अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। राज्य के नगर एवं नगरीय विकास विभाग के अधीन स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (SUDA) इस उद्देश्य से एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार कर रही है”

कोलकाता 30 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी को प्रतिदिन कार्यालय पहुंचकर जियो-टैगिंग के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। हाल ही में एसयूडीए ने विभिन्न नगरपालिकाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस नई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, ऐप का उपयोग करने के लिए पहले सभी कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी एकत्र कर प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए राज्यभर में डेटा संग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है और कई जगहों पर अपलोड प्रक्रिया भी जारी है।

वर्तमान में कोलकाता नगर निगम, बिधाननगर निगम सहित कुछ नगरपालिकाएं अपने स्तर पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का उपयोग करती हैं। लेकिन पहली बार पूरे राज्य की सभी नगरपालिकाओं में एसयूडीए की निगरानी में एक केंद्रीकृत उपस्थिति प्रणाली लागू की जा रही है।

एक्ज़िक्युटिव ऑफिसर, इंजीनियर, विभागीय कर्मचारी सहित सभी सरकारी अधिकारी इस ऐप के माध्यम से उपस्थिति देंगे। इससे घर बैठे या कहीं और से उपस्थिति मार्क करना, या मन मुताबिक कार्यालय आने-जाने का समय तय करना संभव नहीं होगा।

नगरपालिका कर्मियों की अनुपस्थिति और समयपालन को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच, इस कदम को कार्यस्थल की अनुशासनहीनता रोकने की पहल माना जा रहा है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.