Politics

कोलकाता : मैं नहीं भरूंगी फार्म, जब तक हर नागरिक ना भर ले : ममता बनर्जी

“सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर पर अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के साथ खड़ी हूं। जब तक राज्य का हर नागरिक फार्म नहीं भर लेता है तब तक वह अपना फार्म नहीं भरेंगी”

कोलकाता 07 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चुनाव आयोग द्वारा 4 नवंबर से घर-घर एन्यूमेरेशन फॉर्म बीएलओ द्वारा दिया जाने लगा है। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी। इसी बीच कुछ मीडिया में छपी खबर को लेकर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक किसी भी अधिकारी की ओर से कोई फार्म व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला है।

सीएम ने इन खबरों को गलत बताया कि बुधवार को अपने आवास पर उन्होंने स्वयं फार्म स्वीकार किया था। एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रहीं ममता बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट में यह बात कही।

क्या कहा दीदी ने

इस दिन दीदी ने कहा कि एक बीएलओ कल अपने निर्वाचन कर्तव्यों का पालन करते हुए हमारे क्षेत्र में आए थे। वह आवास के कार्यालय में आए, वहां मौजूद मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली और प्रपत्र सौंपे।

उन्होंने स्पष्ट किया, “मीडिया के एक वर्ग ने खबर दी कि मैं अपने आवास से बाहर आयी और प्रपत्रों को स्वयं स्वीकार किया। यह जानकारी पूरी तरह झूठी, भ्रामक व जानबूझकर फैलाई गई गलत सूचना है।”

ममता बनर्जी ने पोस्ट में कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फॉर्म नहीं भरा है और तब तक नहीं भरेंगी जब तक राज्य के सभी निवासी अपने फॉर्म नहीं भर लेते। उल्लेखनीय है कि SIR के विरोध में तथा मतदाताओं के अधिकार की रक्षा के लिए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी मंगलवार को सड़क पर उतरी थीं।

उनके साथ तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी थे। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस एसआईआर पर सवाल उठा रही है और इसे राजनीति से प्रेरित प्रक्रिया होने का आरोप लगा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

8 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

8 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

11 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

12 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

14 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

14 hours ago