बर्दवान : मिले बंडल के बंडल आधार कार्ड, BJP-TMC आमने-सामने

“पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली-2 ब्लॉक की पीला पंचायत के ललितपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक तालाब के पास से हजारों की संख्या में आधार कार्ड बरामद हुआ है”

बर्दवान 07 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और राज्य भर में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह ललितपुर इलाके में एक जलाशय की सफाई के दौरान यह बोरा बरामद हुआ, जिसे खोलने पर अंदर आधार कार्ड्स के बंडल भरे हुए थे।

सूचना मिलते ही पूर्वस्थली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आधार कार्डों को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस और प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं कि पहचान पत्रों की यह हेराफेरी का मामला है या फिर इसके पीछे कोई अन्य साजिश है।

जिलाधिकारी आयशा रानी ने पुष्टि की है कि पुलिस ने आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं और उनकी वैधता (असली या नकली) की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना का SIR प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।

यह पहचान पत्र से जुड़ा मामला है, जिसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन कार्डों को यहां किसने और किस उद्देश्य से फेंका।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

आधार कार्डों की बरामदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी मंडल-3 के महासचिव देबब्रत मंडल ने इस घटना को रहस्यमय बताते हुए कहा कि SIR फॉर्म वितरण शुरू होने के बीच आधार कार्डों का मिलना कई सवाल खड़े करता है।

मौके पर पहुंचे तृणमूल विधायक तपन चटर्जी ने आशंका जताई कि बरामद आधार कार्ड नकली या डुप्लीकेट हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “पहले 500-700 रुपये में आधार कार्ड बनाए जाते थे, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। हो सकता है कि किसी ने पुराने डुप्लीकेट कार्डों को फेंक दिया हो।”

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

8 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

9 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

12 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

12 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

14 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

14 hours ago