Prime Minister Narendra Modi holds a comprehensive interaction with the newly appointed BJP national office bearers led by party leadership in New Delhi.
PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: ‘संगठन को बनाएं मजबूत, GenZ और जनता से बढ़ाएं सीधा जुड़ाव’
नई दिल्ली : संतोष सेठ की रिपोर्ट : THE POLITICS AGAIN
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ एक अहम और विस्तृत बैठक की।
Organisational meetings are all about new ideas and perspectives aimed at strengthening the Party and deepening connect with the people.
Great interaction with fellow Party colleagues and the new organisational team!@BJP4India pic.twitter.com/Nq0gC6BoSu
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2026
नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद प्रधानमंत्री के साथ यह पहली परिचयात्मक और रणनीतिक बैठक थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने नए पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक गतिशील बनाने,
नए विचारों को अपनाने और जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए इस संवाद को अत्यंत सार्थक बताया।
पीएम मोदी ने लिखा, “संगठन की बैठकें पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए विचारों व दृष्टिकोण पर केंद्रित होती हैं। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत सार्थक बातचीत हुई।”
PM Shri @narendramodi interacted with BJP’s newly appointed organisational team, sharing insights and perspectives to further strengthen the party’s organisation and deepen its connect with the people.
Glimpses. ⬇️ pic.twitter.com/uozYGCo6Ka
— BJP (@BJP4India) August 22, 2026
वहीं, बीजेपी ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने नई संगठनात्मक टीम से बातचीत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जन-कल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपना विजन साझा किया।
इस उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार उपस्थित रहे। इनमें बीजेपी के उपाध्यक्ष राम माधव, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के कोषाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल थे।
इसके अलावा, निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी इस मंथन का हिस्सा बने।
हाल ही में घोषित बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में 65 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 51 नए चेहरों को मौका देकर संगठन में ताजगी और युवा ऊर्जा का समावेश किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित रणनीतिक बिंदुओं पर चर्चा हुई:
आगामी चुनावों की तैयारी: आने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार करना।
ग्राउंड लेवल पर वर्कर्स को एक्टिव करना: बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना और सरकारी योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचाना।
GenZ को साधने की विशेष रणनीति: देश की युवा पीढ़ी (GenZ) की आकांक्षाओं को समझने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए बनाई गई विशेष टीम की प्राथमिकताओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक से साफ संकेत मिलता है कि बीजेपी अपनी नई संगठनात्मक संरचना के जरिए आगामी राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह से सक्रिय मोड में आ चुकी है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खौफ: H1N1 के मामले 1700 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने…
जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…
मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…
तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा: फार्मा कंपनी का रिएक्टर फटने से भीषण आग, 2 मजदूरों…
बेतिया में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: छठिहार के ऑर्केस्ट्रा में घुसी बेकाबू…