जौनपुर : जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई”

जौनपुर 30 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों को वर्षा के पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। वर्षा के दौरान किसी भी दशा में जलजमाव न होने पाए, इसकी भी तैयारी पूर्व में ही कर ली जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से कितने तालाब भरे हैं इसके संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जितने भी तालाब अभी नहीं भरे गए हैं वह सभी भर दिए जाए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संपर्क मार्ग, खाद्य सामग्री, पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, पुलिस बल की तैनाती, पेयजल, बिजली आदि की तैयारी संबंधित अधिकारी पूर्ण कर लें, जिससे बाढ़ के समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बाढ़ को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहे।

जिलाधिकारी ने हीट वेव के दृष्टिगत जगह-जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

4 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

9 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

9 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

9 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

9 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

9 hours ago