“विधायक हुमायूं कबीर की छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति की आधारशिला रखने की घोषणा से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है”
कोलकाता 06 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इधर, लोकभवन (पूर्व में राजभवन) से बयान जारी किया गया जिसमें राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने एक बार फिर लोगों से सतर्क और शांत रहने तथा किसी भी भड़काऊ बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देने का आग्रह किया गया है।
राज्यपाल पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। उन्होंने 24×7 का एक्सेस पॉइंट सेल बनाने का निर्देश दिया है। जनता लोकभवन एक्सेस पॉइंट सेल से फोन या ईमेल द्वारा संपर्क कर किसी भी अप्रिय घटना, धमकी या किसी के द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ बयान की सूचना दे सकती है।
डॉ. एस. के. पटनायक, आईएएस (सेवानिवृत्त) चीफ ऑफ स्टाफ, एक्सेस पॉइंट सेल के प्रमुख होंगे। राज्यपाल को विश्वास है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को कोई खतरा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।
मुख्य बातें
Emails :
राज्य की राजनीति में भूचाल…
विधायक हुमायूं कबीर की छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति की आधारशिला रखने की घोषणा से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। शिलान्यास समारोह का स्थल शुक्रवार को एक विशाल कार्यस्थल में बदल गया।
इस समारोह में सऊदी अरब के मौलवियों के आने की संभावना है, यहां हजारों लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
कबीर राजनीतिक घटनाक्रम और प्रशासनिक दबाव से बेपरवाह दिखे। कबीर ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को मोरादघी के पास 25 बीघा जमीन पर लगभग तीन लाख लोग इकट्ठा होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि कई राज्यों के धार्मिक नेताओं ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। कबीर ने कहा, “सऊदी अरब से दो काजी सुबह कोलकाता हवाई अड्डे से एक विशेष काफिले में पहुंचेंगे।”
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…