कोलकाता : किसी भी भड़काऊ बयान पर प्रतिक्रिया न दें – राज्यपाल

“विधायक हुमायूं कबीर की छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति की आधारशिला रखने की घोषणा से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है”

कोलकाता 06 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इधर, लोकभवन (पूर्व में राजभवन) से बयान जारी किया गया जिसमें राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने एक बार फिर लोगों से सतर्क और शांत रहने तथा किसी भी भड़काऊ बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देने का आग्रह किया गया है।

राज्यपाल पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। उन्होंने 24×7 का एक्सेस पॉइंट सेल बनाने का निर्देश दिया है। जनता लोकभवन एक्सेस पॉइंट सेल से फोन या ईमेल द्वारा संपर्क कर किसी भी अप्रिय घटना, धमकी या किसी के द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ बयान की सूचना दे सकती है।

डॉ. एस. के. पटनायक, आईएएस (सेवानिवृत्त) चीफ ऑफ स्टाफ, एक्सेस पॉइंट सेल के प्रमुख होंगे। राज्यपाल को विश्वास है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को कोई खतरा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

मुख्य बातें

  • लोकभवन में 24×7 का एक्सेस पॉइंट सेल तैयार
  • अप्रिय घटना, धमकी या भड़काऊ बयान की सूचना दे सकते हैं लोग
  • कानून-व्यवस्था को कोई खतरा न हो, सरकार उठायेगी कदम
  • एक्सेस पॉइंट सेल के संपर्क नंबर :
  • फोन नंबर : 033-22001641
  • लोकभवन के अधिकारियों के संपर्क नंबर : 97177 73134, 99952 51155, 94808 13891

Emails :

  • osd2w.b.governor@gmail.com
  • generalcellgs@gmail.com
  • specialcellgs@gmail.com

राज्य की राजनीति में भूचाल…

विधायक हुमायूं कबीर की छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति की आधारशिला रखने की घोषणा से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। शिलान्यास समारोह का स्थल शुक्रवार को एक विशाल कार्यस्थल में बदल गया।

इस समारोह में सऊदी अरब के मौलवियों के आने की संभावना है, यहां हजारों लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कबीर राजनीतिक घटनाक्रम और प्रशासनिक दबाव से बेपरवाह दिखे। कबीर ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को मोरादघी के पास 25 बीघा जमीन पर लगभग तीन लाख लोग इकट्ठा होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि कई राज्यों के धार्मिक नेताओं ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। कबीर ने कहा, “सऊदी अरब से दो काजी सुबह कोलकाता हवाई अड्डे से एक विशेष काफिले में पहुंचेंगे।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.