कोलकाता : ED की रेड में व्यवसायियों के यहां मिले 3 करोड़ कैश

“नगरपालिका भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के शक के आधार पर ED ने मंगलवार रात से कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी शुरू की। इस दौरान ईडी को 3 करोड़ कैश, सोना व करोड़ों की अघोषित संपत्ति का पता चला है”

कोलकाता 31 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सूत्रों की माने तो लेक टाउन स्थित कारोबारी के आलीशान फ्लैट से 10 किलो से अधिक सोना (ज्वेलरी और गोल्ड बार) और 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सोने की बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ‘रेडियंट एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड’ से जब्त किए गए सोने और नकद के संबंध में परिवार कोई वैध कागज या बिल पेश नहीं कर सका, जिससे ईडी का शक और गहरा गया है।

ईडी का दावा है कि इस कंपनी के माध्यम से भर्ती घोटाले के अवैध पैसों को घुमा-फिराकर निवेश किया जा रहा था। जब इस फंड ट्रेल का सुराग मिला, तभी एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान तारातल्ला स्थित कार्यालय से भी करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद एक गुप्त स्थान से बरामद किए गए। कंपनी अधिकारियों से जब इस पैसे के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

सूत्रों के अनुसार, यह कारोबारी परिवार एक प्रभावशाली राज्य मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं, जिनका नाम भी इस भर्ती घोटाले से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़ा हो सकता है।

ईडी ने धंधानिया और उनके परिजनों से पूछताछ की है। ये छापामारी बैद , धंधानिया, मुरारका, पोद्दार , गड़ोदिया और जायसवाल व अन्य के आवासों व कार्यालयों में की गयी।

ईडी अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभी जारी है और आने वाले दिनों में अधिक नकदी या संपत्ति बरामद होने की संभावना है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भी ईडी ने कोलकाता में कम से कम 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी जिनमें सॉल्टलेक, नागेरबाजार, न्यू अलीपुर, ठनठनिया और बेलघरिया शामिल थे। इनमें से एक भवन में राज्य के मंत्री का कार्यालय भी था।

ईडी, कोलकाता जोनल ऑफिस ने म्युनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले में की छापेमारी

  • 1. ED, कोलकाता जोनल ऑफिस की ने 28-29 अक्टूबर को कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में 7 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
  • 2. यह कार्रवाई म्युनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले से जुड़ी हुई है। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपियों और संदिग्धों के सहयोगियों के कार्यालयों और आवासों की तलाशी ली गई।
  • 3. जिन परिसरों पर तलाशी की गई, उनमें Radiant Enterprise Pvt. Ltd., Garodia Securities Ltd., Jeet Construction and Consultants जैसी कंपनियों के कार्यालय और उनके निदेशकों के आवास शामिल हैं।
  • 4. तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, जिनमें संपत्ति के कागजात, डिजिटल डिवाइस और लगभग 3 करोड़ रुपये की नकदी शामिल हैं, बरामद किए गए हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.