“दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड जरूरी है। इस कार्ड के जरिए महिलाएं पूरी दिल्ली में कहीं भी फ्री में सफर कर सकती हैं। आइये जानते हैं इस कार्ड को बनवाने के लिए कैसे अप्लाई करना होता है और क्या-क्या डॉक्यूमेंट जरूरी हैं”
नई दिल्ली 28 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश की राजधानी में महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं लाई गई हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने सहेली स्मार्ट कार्ड शुरू किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के तहत यह स्मार्ड कार्ड जारी किया जाएगा। मौजूदा कागज-आधारित गुलाबी टिकट के विपरीत इस कार्ड से केवल डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की जा सकेगी। परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करने के लिए रिचार्ज और टॉप-अप की जरूरत पड़ेगी। आइये सहेली स्मार्ट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं-
कौन कौन कर सकता है अप्लाई-
दिल्ली सरकार ने कहा कि ये कार्ड महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए सुरक्षित, सुगम और पेपरलेस सार्वजनिक परिवहन का नया दौर शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्ड खो जाने की स्थिति में उपयोगकर्ताओं को इसकी सूचना जारीकर्ता बैंक को देनी होगी।
जो अपनी शर्तों के अनुसार इसके बदले दूसरा कार्ड उपलब्ध करा सकते हैं। इस कार्ड की मदद से 12 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इस कार्ड पर धारक का नाम और फोटो भी होगा।
कार्ड के लिए क्या-क्या होनी चाहिए योग्यता-
सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई-
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी-
डीटीसी और क्लस्टर बसों में कर सकेंगी सफर
अधिकारियों के मुताबिक इस सहेली स्मार्ट कार्ड को उपयोग से पहले डीटीसी के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम (AFCS) के माध्यम से सक्रिय करना होगा। टॉप-अप के बाद कार्ड का उपयोग परिवहन की अन्य सुविधाओं पर भी किया जा सकता है, लेकिन इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ डीटीसी और क्लस्टर बसों तक ही सीमित है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘डीटीसी द्वारा कोई भी कार्ड सीधे जारी नहीं किया जाएगा। पंजीकरण डीटीसी पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और कार्ड चयनित बैंक द्वारा पूर्ण केवाईसी सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे।’’
हक के लिए सड़कों पर 'जेन अल्फा': यूपी से लेकर राजस्थान तक, बुनियादी सुविधाओं के…
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खौफ: H1N1 के मामले 1700 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने…
PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: 'संगठन को बनाएं…
जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…
मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…