“औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं”
बद्दी 28 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली शिकायत बद्दी वार्ड दो निवासी हरप्रीत सिंह ने दी है। शिकायत में बताया कि वह अपने साथी मनीष कुमार के साथ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से गुजर रहा था।
तभी फॉच्र्यूनर में सवार चार युवक आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया और जान से मारने की कोशिश की। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस धारा 109, 351(3), 3 (5) तथा 25, 30 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी शिकायत गांव शीतलपुर निवासी परविंद्र सिंह की है। परविंद्र ने आरोप लगाया है कि घर पर मौजूद होने के दौरान कुलवंत, तरसेम, गुरमीत, मनीष, महेंद्र व तरलोचन सहित अन्य व्यक्ति तेजधार हथियारों और पिस्टल के साथ पहुंचे और हमला कर दिया।
शिकायत में कहा गया है कि एक ने तीन राउंड दागे, जिसमें से एक गोली उसकी छाती को छूकर निकल गई। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 351 (3) एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई हैं।
दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…
वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…
सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास 50-60 वकील हिरासत में, CJI के कड़े दखल के बाद…
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर दुखों का पहाड़: दिल्ली में हिरासत के बीच दादी का…
दिल्ली में 'महा-धरपकड़': केजरीवाल, ममता और विजयन हिरासत में; मुंह पर बैंड-एड लगाकर बैठीं दीदी,…
दिल्ली बनी छावनी: फ्लाइट में ही CJP संस्थापक हिरासत में, 1500 प्रदर्शनकारी अरेस्ट; AAP ने…