कर्नाटक : कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र गिरफ्तार, ED के छापे में करोड़ों नकद व आभूषण मिले
“प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में कर्नाटक के चित्रदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया”
नई दिल्ली 23 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इसके अलावा ईडी ने 12 करोड़ रुपये नकद, छह करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी के सामान और चार वाहन बरामद किए। नकदी में में लगभग एक करोड़ की विदेशी मुद्रा भी शामिल है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार उर्फ ‘पप्पी’ को कथित अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में शनिवार को सिक्किम से धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।
संघीय जांच एजेंसी ने यह भी बताया कि उसने शुक्रवार को कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद 12 करोड़ रुपये नकद (लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए।











