JNU विवाद: PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से भड़की BJP, आनंद विहार थाने में दी तहरीर

“जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में चल रहे विवादों के बीच अब दिल्ली की राजनीति भी गरमा गई है”

नई दिल्ली 07 / 01 / 2026 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है।

बुधवार को आनंद विहार मंडल के पदाधिकारियों ने शाहदरा के आनंद विहार थाने में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

“थाने पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी”

राष्ट्रीय भावनाएं आहत, कार्रवाई की मांग

आनंद विहार मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता की राष्ट्रीय भावनाएं भी आहत हुई हैं।

मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा:

“देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के विरुद्ध इस तरह की अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं, बल्कि वैमनस्य फैलाने की कोशिश है। हमने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।”

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख पदाधिकारी

इस अवसर पर आनंद विहार मंडल के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • सचिन शर्मा (मंडल अध्यक्ष)

  • लवली रमेश धमीजा, राजीव वालिया, दीप्ति अग्रवाल

  • महेश गुप्ता, विकास कुमार

  • एडवोकेट अमन गौड़, एडवोकेट अमन पंडित

  • अर्जुन पंडित, शोभा बंसल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.