Categories: Business

Jio के नए OTT प्‍लान, फ्री में देख पाएंगे Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLIV, जानें डिटेल

टेलीकॉम कंपनियों ने जब से मोबाइल रिचार्ज को महंगा किया है, कई लोग कन्‍फ्यूज हैं कि उनके लिए कौन सा प्‍लान बेस्‍ट रहेगा। खास यह है कि Jio, Airtel जैसी कंपनियों ने कई पुराने प्‍लान्‍स को रिप्‍लेस करके नए प्‍लान्‍स पेश कर दिए हैं। Jio तीन ऐसे प्रीपेड प्‍लान लेकर आई है, जिनके साथ ओटीटी के फायदे मिलते हैं। इन प्‍लान्‍स को रिचार्ज करके आप Disney+ Hotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे ओटीटी का कंटेंट मुफ्त में देख सकते हैं। 

Jio के नए प्रीपेड प्‍लान 329, 949 और 1049 रुपये के हैं। ये अलग-अलग वैलिडिटी, कॉलिंग की सुविधा और खूबियों के साथ आते हैं। इनके बारे में डिटेल में जान लेते हैं। 

Jio का Rs 329 वाला प्‍लान

जियो के पास कई सारे प्रीपेड प्‍लान्‍स उपलब्‍ध हैं। 329 रुपये का प्‍लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इतने दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रोजाना 100 एसएमएस किए जा सकते हैं और डेली डेढ़ जीबी डेटा मिलता है। जियो की ओर से JioSaavn Pro की सुविधा दी जा रही है हालांकि इसके साथ कोई 5जी ऑफर नहीं मिलता। 

Jio का Rs 949 वाला प्‍लान

जियो ने 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 949 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। यह भी अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डेटा की खूबियों के साथ आता है। इस प्‍लान के साथ 3 महीनों यानी 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल एडिशन बंडल्‍ड मिलता है। इसके अलावा 84 दिनों के लिए ग्राहकों को 5जी इंटरनेट की सुविधा दी जाती है। 

Jio का Rs 1049 वाला प्‍लान

अगर आपका बजट थोड़ा ज्‍यादा या आप ओटीटी कंटेंट खूब देखते हैं, तो Jio का Rs 1049 वाला प्रीपेड प्‍लान चुन सकते हैं। इस रिचार्ज पर भी 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ में रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है। ओटीटी बेनिफ‍िट्स के तौर पर SonyLIV और ZEE5 को इस प्‍लान के साथ दिया जाता है। JioTV का मोबाइल ऐप भी मिल जाता है। अनलिमिटेड 5जी भी इस प्‍लान पर मिल रहा है।

admin

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

12 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

13 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

13 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

13 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

13 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

13 hours ago