Categories: Business

50MP कैमरा वाले Redmi K70 Ultra को खरीदने टूट पड़े यूजर्स, 3 घंटे में बनाया 2024 का सेल रिकॉर्ड

Redmi ने 19 जुलाई को चीनी बाजार में Redmi K70 Ultra लॉन्च किया और 20 जुलाई को स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हुई। ब्रांड द्वारा खरीद के लिए उपलब्ध कराने बाद से K70 Ultra को ग्राहकों द्वारा जबरदस्त पसंद किया गया है। K70 Ultra ने बिक्री के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां हम आपको Redmi K70 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70 Ultra Sales

Redmi ने Redmi K70 Ultra की पहली सेल की सफलता की पुष्टि करने के लिए पोस्टर जारी किया। यह डिवाइस तेजी से सेल्स चैंपियन बन गया है, जिसने अपने लॉन्च के सिर्फ तीन घंटों के अंदर 2024 की पहली सेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि से पता चलता है कि ग्राहकों को K70 Ultra कितना पसंद आ रहा है। इसके अलावा इसने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सभी प्राइस सेगमेंट में सेल्स में टॉप पॉजिशन हासिल की है।


Redmi K70 Ultra Price

Redmi K70 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 29,894 रुपये) है। फोन के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 33,461 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 36,807 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (लगभग 41,408 रुपये) है। यह तीन कलर ऑप्शन जैसे इंक फेदर (ब्लैक), क्लियर स्नो (व्हाइट) और आइस ग्लास (पर्पल) कलर में उपलब्ध है।

Redmi K70 Ultra Champion Edition जो कि लेम्बोर्गिनी-इंस्पायर्ड डिजाइन से लैस है, इसके 24GB+1TB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 46,008 रुपये) है। स्पेशल एडिशन वेरिएंट आने वाले दिनों में चीन में उपलब्ध होगा।


Redmi K70 Ultra Specifications

Redmi K70 Ultra में 6.67 इंच की OLED 8T LTPS डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन डाइमेंशिटी 9300+ चिप और D1 ग्राफिक्स चिप से लैस है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। मेटल फ्रेम वाला यह स्मार्टफोन IP68 रेटेड चेसिस से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K70 Ultra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX906 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए K70 Ultra में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और एक आईआर ब्लास्टर शामिल है।

admin

Recent Posts

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

9 minutes ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

17 minutes ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

25 minutes ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

47 minutes ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

58 minutes ago

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने फलता सीट का मतदान किया रद्द

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, फलता विधानसभा सीट का मतदान रद्द;…

1 hour ago