Jaunpur Daughter Plane Crash
“महाराष्ट्र के बारामती में हुए जिस भीषण विमान हादसे ने देश से उसका एक दिग्गज नेता (अजित पवार) छीन लिया, उसी हादसे ने जौनपुर के एक पिता से उसकी लाडली भी छीन ली”
जौनपुर/मुंबई: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
हादसे में जान गंवाने वाली केबिन क्रू (Cabin Crew) पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थीं।
29 साल की पिंकी ने उड़ान भरने से पहले अपने पिता से वादा किया था कि वह उनकी बात ‘अजित दादा’ से कराएंगी, लेकिन अब वह आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है।
पिंकी माली का पैतृक घर जौनपुर जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर केराकत तहसील के भैंसा गांव में है।
उनके पिता शिव कुमार माली पिछले 35 सालों से मुंबई में टैक्सी चलाते हैं और वहां शिवसेना के नेता भी हैं।
गांव के अशोक सिंह और चचेरे भाई शीतला प्रसाद ने बताया कि पिंकी का परिवार हर साल गांव आता था और दुर्गा पूजा करवाता था।
पिंकी की शादी बस्ती जिले में हुई थी, लेकिन वह अपने करियर को लेकर बहुत समर्पित थीं। वह मुंबई के वरली (सेंचुरी क्वार्टर) में रहती थीं।
हादसे के बाद पिंकी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता का दर्द: शिव कुमार माली ने बताया, “कल उसने आखिरी बार कहा था कि वह दादा (अजित पवार) के साथ बारामती और फिर नांदेड़ जाएगी। वह बहुत खुश थी और उसने कहा था कि वह मेरी बात अजित दादा से कराएगी।”
मां की बेचैनी: मां माया माली ने रोते हुए कहा, “मेरा मन सुबह से घबरा रहा था। वह रोज सुबह फोन करके कहती थी- ‘मम्मी नाश्ता कर लो, दवा खा लो’। आज उसका फोन नहीं आया, तो मुझे लगा कुछ अनहोनी हुई है।”
पिंकी माली एक अनुभवी फ्लाइट अटेंडेंट थीं। इससे पहले भी वह देवेंद्र फडणवीस और नारायण राणे जैसे बड़े नेताओं के साथ उड़ान भर चुकी थीं। परिवार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार, विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।
पहली बार में रनवे साफ नहीं दिखा तो पायलट ने ‘गो-अराउंड’ (Go-around) किया। दूसरी बार रनवे-11 पर लैंडिंग के दौरान विमान फिसल गया और आग के गोले में तब्दील हो गया।
एक तरफ महाराष्ट्र अपने नेता को खोने का गम मना रहा है, तो दूसरी तरफ जौनपुर का भैंसा गांव अपनी होनहार बेटी के लिए मातम में है।
पिंकी की कहानी याद दिलाती है कि बड़ी हेडलाइन्स के पीछे भी कई ऐसे परिवार होते हैं, जिनकी दुनिया हमेशा के लिए उजड़ जाती है।
आगरा: यूजीसी मुक्ति मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च में बवाल, यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम और पथराव…
लखनऊ: सीएम योगी ने 912 पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- '6 महीने में…
रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन प्रहार: 1,000 से अधिक ड्रोन…
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में अखिलेश का हुंकार: हर विधानसभा में BJP के 27 हजार…
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…