आगरा में यूजीसी मुक्ति मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च के दौरान उग्र हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करती यूपी पुलिस; यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा भारी जाम।
आगरा: यूजीसी मुक्ति मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च में बवाल, यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम और पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज”
आगरा: संतोष सेठ, की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)
यूजीसी (UGC) के विरोध में ‘यूजीसी मुक्ति मोर्चा’ द्वारा रविवार (20 सितंबर) को बुलाए गए ट्रैक्टर मार्च ने उग्र रूप ले लिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ बैरिकेडिंग तोड़ दी, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर भारी जाम लगा दिया।
नाई की सराय इलाके में भीड़ द्वारा पथराव किए जाने के बाद पुलिस को हालात काबू में करने के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा।
मोर्चा के सदस्य अपने ट्रैक्टरों के साथ आगरा कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए रास्ते में बैरिकेडिंग लगाई थी, जिससे उग्र भीड़ और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सीधे यमुना एक्सप्रेसवे पर जा पहुंचे। वहां बीच सड़क पर हंगामे के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई।
इसके बाद यह भीड़ नाई की सराय पहुंची, जहां हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया।
यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर शनिवार देर रात से ही धरना शुरू कर दिया था।
मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने दावा किया था कि इस ट्रैक्टर मार्च में हजारों ट्रैक्टरों के साथ करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे।
इनका लक्ष्य मुड़ी चौराहे से विशाल मार्च निकालते हुए आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (DM) को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपना था।
इस प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च और धरने को देखते हुए आगरा पुलिस-प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने आयोजन से जुड़े करीब 80 लोगों को पहले ही नोटिस तामील कराए थे।
इसके बावजूद रविवार को मार्च ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…