“यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार विकासखंड बक्शा के अगरौरा में मंगेश यादव के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की पुलिस के द्वारा किए गए मंगेश यादव के एनकाउंटर बारे में पूरी जानकारी ली”
जौनपुर / बक्शा 11 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
मंगेश यादव के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर उनके बेटे को झूठे आरोपों में फंसाया । उसे घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी फिर एनकाउंटर की झूठी कहानी गढ़ दी।पुलिस और एसटीएफ ने सुल्तानपुर में जिस डकैती की घटना में आरोपी बनाकर मंगेश के एनकाउंटर की कहानी गढ़ी है वह पूरी तरह झूठी कहानी है।
मंगेश घटना के समय अपनी बहन के साथ कॉलेज की फीस जमा करने गया था और एक ही समय में वह दो जगह कैसे रह सकता है?
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने मंगेश को उसके घर से गिरफ्तार किया और दो दिन तक अपनी कस्टडी में रखा, तो ऐसे में वह कैसे फरार हो सकता है मेरे पास रहने के लिए घर के नाम पर सिर्फ छप्पर है।
प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। और परिवार की समस्याओं को गंभीरता से लिया और एनकाउंटर के खिलाफ उचित न्यायिक जांच की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, कमलेश यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा यादव महासभा उत्तर प्रदेश), चंद्रभूषण यादव (प्रदेश सचिव), वीरेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष), उमा यादव (जिला अध्यक्ष, युवा यादव महासभा), सोनी यादव (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), जिला महासचिव धर्मेंद्र यादव, लाल जवाहर, प्रेम प्रकाश यादव, राकेश यादव, संजय यादव, वेद यादव, राजेश यादव, और विजय यादव उर्फ़ देवा शामिल थे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…