जौनपुर – हाइवे पर बने फुटब्रिज के गाडर पर चढ़ा युवक, पुलिस के सामने कूद कर दी जान

“लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में मंगलवार को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ा लिया। डर के मारे भोर में चार बजे वह हाइवे पर बने फुटब्रिज के गाडर पर चढ़ गया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी नहीं माना, नौ घंटे बाद उसने कूदकर जान दे दी”

जौनपुर 11 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

नेवादा गांव में एक व्यक्ति भोर में तीन बजे गांव में टहल रहा था। लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर दौड़ा लिया तो वह हाइवे पर फुटब्रिज के गाडर पर चढ़ गया।

लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर सीओ देवेश सिंह, लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे समेत फोर्स पहुंच गई। उसको प्यार से समझाने की कोशिश की।

फायर ब्रिगेड को बुला कर जाल बिछाया गया। फिर भी वह नहीं उतरा। दोपहर एक बजे उसने करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से कूदकर जान दे दी।

उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अविनाश (31) पुत्र योगेश्वर महतो के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस बाबत सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि करीब नौ घंटे तक उससे संवाद की कोशिश की गई। लेकिन वह डर के कारण उतरने का तैयार नहीं हुआ।

अंतत: उसने कूदकर जान दे दी। वह भोर में गांव में भटकते हुए पहुंच गया था। वह संभवत: नशेड़ी लग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago