जौनपुर : पीली नदी को जीवंत करने के काम में आई तेज़ी

“पीली नदी के जीर्णोद्धार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है, नदी को जीवंत करने का काम तीव्र गति से किया जा रहा है”

जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बताया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से, मुख्य सचिव महोदय और अन्य उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में सिंचाई विभाग के समन्वय से और समस्त सहयोगी अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से, विधानसभा क्षेत्र बदलापुर में पीली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर प्रगति पर है।

और इस कार्य को गति देने के लिए सहयोगी के रूप  विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा लगातार मनोबल बढ़ाया जा रहा है। इस नदी के जीर्णोद्धार के कार्य को कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आज 13 वे दिन भी श्रमदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में गोमती नदी के घाट को सुंदर बनाने और सिल्ट साफ करने हेतु मा0 प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी के द्वारा कल सफाई व्यवस्था के कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब तट की सफाई होगी तो छठ पूजा और अन्य धार्मिक और पवित्र त्यौहार को मनाने में एक अद्भुत अनुभूति प्राप्त होगी तथा गोमती नदी पवित्र और अविरल होगी।