जौनपुर : हत्या के इरादे से आए थे 24 हमलावर, गांव में तड़तड़ाईं गोलियां

“थानागद्दी केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्मावन के देवरिया पुरवे में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 24 बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की”

जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ग्रामीणों के अनुसार ये बदमाश गांव के एक अपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या के इरादे से आए थे। बदमाशों की यह हरकत गांव में तांडव में तब्दील हो गई। इस दौरान भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

करीब एक दर्जन बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश सीधे अनिल यादव के घर पहुंच गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे।
इस दौरान रास्ते में मिले एक युवक की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। भागने के प्रयास में बदमाशों की तीन बाइक और तीन बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। उन्हें पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो आए दिन गांव में मारपीट और उत्पात करता है, लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी निशानदेही पर अन्य की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना पुलिस और कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

1 hour ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

1 hour ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

2 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

2 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

14 hours ago