जौनपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम

  • सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम, निकाली जाएगी पदयात्रा

  • स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जौनपुर 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ०प्र०/प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 जयंती पर “एक भारत आत्मनिर्भर भारत“ अभियान के आयोजन विषयक प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता आयोजित हुई।

मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि इस वर्ष लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती का महत्वपूर्ण अवसर है। एक दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रीय एकता के निर्माता, सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने स्वतंत्रता के पश्चात करीब 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
 
उनकी चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने और एकता, देशभक्ति और सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ़ करने के लिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सरदार@150 समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
 
सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए पदयात्रा तथा कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
 
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती 31 अक्टूबर, 2025 के अवसर पर जनपद जौनपुर में पद यात्रा (रन फार यूनिटी) का आयोजन किया जाएगा। सभी संसदीय क्षेत्र और विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
 
इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी।
 
जनपद स्तर पर पदयात्रा का आयोजन जनप्रतिनिधिगण के नेतृत्व में किया जाएगा। जनपद स्तर पर आयोजित की जाने वाली पद यात्रा में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, युवा प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवक तथा मंगल दल के सदस्यों तथा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा।
 
इसके साथ ही माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराते हुए निबन्ध प्रतियोगिताएं/पॉडकास्ट/प्रश्नोतरियों व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रर्मों को माई भारत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
 
इस दौरान उन्होंने पत्रकार बंधुओं से विकसित भारत विकसित उ0प्र0 हेतु समर्थ पोर्टल पर आमजनमानस में सुझाव देने हेतु जागरूकता उत्पन्न करने की अपील भी की।
 
प्रभारी मंत्री द्वारा जीएसटी दरों मे हुए बदलाव के फायदे गिनाते हुए कहा कि जीएसटी दर घटने से आमजनमानस को लाभ हो रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।
 
इसके पश्चात प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओ को दिवाली सहित आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान भेंट किया गया।
 
इस अवसर पर  विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, अजय सिंह, जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण और सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.