जौनपुर : उटरूकला प्रधान ज्योति यादव बनी राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष

(फाइल वीडियो)

“जौनपुर जिले के बक्शा ब्लाक के ग्राम उटरूकला की ग्राम प्रधान ज्योति यादव को उत्तर प्रदेश महिला प्रभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्योति यादव अरुण यादव की पत्नी हैं, जो पेशे से अध्यापक हैं”

बक्शा 08 / 08 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश पंचायती राज के प्रदेश प्रभारी श्री नानकचंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर चंदन सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री रविन्द्र यादव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेकचंद्र अवस्थी द्वारा की गई है।

अपनी नई भूमिका में ज्योति यादव उत्तर प्रदेश के सभी प्रदेश एवं जिलों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए जिम्मेदार होंगी। इनमें प्रदेश महासचिव, प्रदेश महिला महासचिव, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महिला प्रभाग अध्यक्ष, जिला महिला प्रभाग प्रभारी और जिला महासचिव शामिल हैं।

वह इन नियुक्तियों के नामों को राष्ट्रीय कमेटी को सूचित करेंगी और नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करवाएंगी। ज्योति यादव से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9452090151 दिया गया है।