जौनपुर : जनपद में दो दिवसीय पीईटी परीक्षा आज से

“प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए शुक्रवार को सीटिंग प्लान लगाया गया। परीक्षा कक्ष के बाहर सीटिंग प्लान की सूची चस्पा की गई। परीक्षा कार्यालय में कागजात तैयार किए गए। सुबह आठ बजे कमरे में होगा प्रवेश दिया जाएगा”

जौनपुर 06 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीईटी परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक शाम तीन से पांच बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैंं। परीक्षा में 63072 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। डीएम ने निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग पाए जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन तथा आयोग के कंट्रोल रूम में अवगत कराएगें।

परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयत्न अनुचित साधनों का प्रयोग, प्रतिरुपण संबंधी प्रकरणों में कार्यवाही की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रहेगा।