जौनपुर : “गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन

“शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के होटल रिवर व्यू पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव की उपस्थिति में सेवानिवृत्त गुरुजनों के सम्मान में “गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया”

जौनपुर 05 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस कार्यक्रम में ऐसे गुरुजनों का सम्मान किया गया जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षक के रूप में देखकर समाज के लाखों छात्रों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिनके द्वारा शिक्षित किए गए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में देश के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

“गुरुश्रेष्ठ सम्मान समारोह” कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री सहित मंचासिन अतिथि सेवानिवृत शिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप नारायण गुप्ता जी, सेवानिवृत शिक्षक शजनार्दन प्रसाद अस्थाना जी, डाक्टर आर पी सिंह जी , पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, डाक्टर वंदना दुबे, कांता प्रसाद मौर्य, जोगेंदर निषाद, जगदीश सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा व शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।

तत्पश्चात राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) द्वारा मंचासीन गुरुजनों को माला पहनाकर, अंगवस्त्रम प्रदान कर तथा मां सरस्वती की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इसके पश्चात मंत्री द्वारा सभागार में उपस्थित सभी गुरुजनों के पास जाकर शॉल व मां सरस्वती की प्रतिमा वाला स्मृति चिन्ह भेटकर गुरुजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
राज्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, तथा प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद तथा राजनेता थे. उनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण भारतीय दर्शन और संस्कृति का पश्चिमी देशों में परिचय कराना, शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान, और उनके उत्कृष्ट मानवीय गुणों का था, उनके सम्मान में भारत में हर साल 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

सम्मान समारोह में अन्य सेवानिवृत प्रधानाचार्य, शिक्षकगण सहित अन्य ने डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने उपस्थित सभी गुरूजनो के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करता रहूंगा आप सबके आशीर्वाद से नव ऊर्जा का संचार और संबल प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवानिवृत शिक्षक जीत बहादुर सिंह, उर्मिला सिंह, माला श्रीवास्तव, मेवा लाल गौतम जी, डा. सतेन्द्र सिंह जी, सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.