जौनपुर : अब तक 13000 क्विंटल से ज्यादा भूसा दान के माध्यम से संग्रहित की गई
“मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में और जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के कुशल नेतृत्व में जनपद में वृहद रूप से अभियान चलाकर भूसा दान दिया जा रहा है, जिससे कि जनपद के गो आश्रय स्थलों में पर्याप्त मात्रा में भूसे की उपलब्धता बनी रहे”
JAUNPUR 27 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज ग्राम पंचायत महुली के पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह जी के द्वारा 5 कुंतल भूसा, निजामुद्दीनपुर के कोटेदार कल्पना सिंह की तरफ से 5 कुंतल भूसा, भीलमपुर के प्रधान के द्वारा बाबूरामपुर गौशाला को 10 कुंतल भूसा, ग्राम पंचायत पट्टीदयालपुर, बदलापुर के प्रधान के द्वारा 5 कुंतल भूसा, कुंदन गिरी द्वारा पूराजीवन गौशाला विकासखंड रामपुर में 12 कुंतल भूसा दान लिया गया।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा जनपद के संभ्रांत और सक्षम, सम्मानित जनों से अपील किया गया है कि जनपद के गो आश्रय स्थल स्थलों के लिए अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर इस महा अभियान में सम्मिलित होकर पुण्य प्राप्त करें।
अब तक करीब 13000 क्विंटल से भी अधिक भूसा, दान के माध्यम से संग्रहित की गई है। जिलाधिकारी ने सभी दानदाताओं तथा उनके परिवार को इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता देने पर शुभकामनाएं दी।











