जौनपुर : धर्मापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना में पाठ्य पुस्तक का हुआ वितरण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा विकासखंड धर्मापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना में पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। विद्यालय में कुल नामांकित 134 छात्रों के सापेक्ष 101 छात्र मौके पर उपस्थित पाए गए”

जौनपुर 27 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से प्रातः कालीन प्रार्थना सभा संबंधित प्रश्नों को पूछा गया। जिलाधिकारी खुद एक शिक्षक के रूप में भी नजर आए एवं बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारियों को साझा किया।

उन्होने बारिश के उपरांत संचारी रोग के दृष्टिगत विद्यालयों में विशेष साफ सफाई रखने और छात्रों को भी मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक करने एवं रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी को साझा करने के निर्देश दिया।

विद्यालयों के अध्यापकों से शिक्षक-अभिभावक बैठकों के दौरान बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अध्यापकों को निपुण भारत के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में ग्राम प्रधान तथा एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेने के साथ ही शक्षक अभिभावक बैठक के दौरान इस पर चर्चा कर कार्य करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ विकासखंड धर्मापुर के कंपोजिट विद्यालय पचहटिया एवं विकासखंड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझइयां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

कंपोजिट विद्यालय पचहटिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकित 199 के सापेक्ष कल 143 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका का अवलोकन किए जाने पर गत तीन कार्य दिवसों की लाभार्थी छात्र संख्या क्रमशः 157, 159 एवं 157 दर्ज की गई प्राप्त हुई।

गत शैक्षिक वर्ष 2024-25 में विद्यालय द्वारा कुल नामांकित 238 छात्रों के सापेक्ष 224 छात्रों की डीबीटी की गई प्राप्त हुई। विद्यालय की दीवाल पर कंपोजिट धनराशि के व्यय का विवरण शैक्षिक सत्र 2021-22 के बाद से अंकित नहीं पाया गया।

गत शैक्षिक सत्र में विद्यालय को प्राप्त कुल 75000 धनराशि के व्यय विवरण की जांच किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पाया गया कि विद्यालय द्वारा एक लोहे के दरवाजे के निर्माण में कुल 17000 रुपए व्यय किए गए हैं, जिसके मूल्यांकन हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश निर्गत किए गए।

विद्यालय को विभाग द्वारा प्राप्त स्मार्ट टी0वी को विद्यालय द्वारा अभी तक इंस्टॉल नहीं किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत मध्याह्न भोजन बच्चों द्वारा क्रमबद्ध रूप से नियत स्थान पर न करते हुए इधर-उधर किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मध्यान्ह भोजन के किचन एवं भोजन ग्रहण करने वाले स्थान पर दो पंखों को लगवाए जाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

विद्यालय प्रांगण साफ सुथरा न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर अवगत कराया गया कि विद्यालय में सफाई कर्मी साफ सफाई हेतु कभी नहीं आते हैं। तदक्रम में मौके पर ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नगर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका जौनपुर को विद्यालय की नियमित साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी से करवाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझइयां का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार बना हुआ प्राप्त हुआ।

शैक्षिक सत्र 2024-25 में विद्यालय द्वारा कुल नामांकित 130 छात्रों के सापेक्ष 116 छात्रों की डीबीटी की गई प्राप्त हुए। विद्यालय द्वारा आपसी सहयोग से छात्रों को वितरित किए गये  यूनिफॉर्म  से प्रभावित होकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त कर्मचारियों की सराहना की गयी।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

22 minutes ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

32 minutes ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

5 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

6 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

6 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

8 hours ago