“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया”
जौनपुर 27 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला। जेल अस्पताल में जाकर बन्दियो के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए।
इस दौरान बन्दियों से सवांद करते हुए भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बन्दी जो पहले से बीमार थे, और बेहद कमजोर थे, उनकी मृत्यु हो जाने के उपरान्त नियमानुसार पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…