जौनपुर : जिलाधिकारी द्वारा लीलावती नेत्र चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा राजकीय लीलावती नेत्र चिकित्सालय का औचक  निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया”

जौनपुर 27 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में नेत्र चिकित्सक मौके पर उपस्थित नहीं पाये गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया कि उक्त चिकित्सकों की ड्यूटी पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाई गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नेत्र चिकित्सकों की अनुपस्थिति में  एक वैकल्पिक नेत्र चिकित्सक की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जानी चाहिए थी।

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल सुनिश्चित करें कि नेत्र चिकित्सक नियमित रूप से समय से उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें।साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित रुप से अस्पताल में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सालय में आये मरीजों राजकुमारी देवी, इंद्रावती, केशव विश्वकर्मा और पन्नालाल जो अपनी आंख के इलाज के लिए आए थे, उनसे संवाद किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वाहन से उपस्थित मरीजों को जिला अस्पताल भेज कर उनका समुचित इलाज कराये जाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी की पहल पर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा उक्त मरीजो का तत्काल इलाज कराते हुए और उन्हें दवा दिलाकर जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

5 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

5 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

5 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

7 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

7 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

7 hours ago