जौनपुर : नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण
“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कार्यालय नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑनलाइन पोर्टल पर अप्रैल से लेकर अब तक जारी किए गए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली”
जौनपुर 07 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उन्होंने निर्देश दिया कि समय से प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाए। कार्यालय के सामने स्थित तालाब पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी को निर्देशित किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई कराए। इस अवसर पर लिपिक हरेंद्र कुमार बिंद सहित अन्य उपस्थित रहे।











