जौनपुर : “पर ब्लाक वन क्राप” के तहत उद्यान विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन

“प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर के स्तर पर लाये जाने के उद्देश्य से जनपद मे ‘‘पर ब्लाक वन क्राप’’ अभियान के तहत चिन्हित फसलो के क्षेत्रफल विस्तार को बढ़ावा देने के लिए 06 अगस्त 2025 को विकास खंड रामपुर के ग्राम भरसथ मे आयोजित गोष्ठी में उप निदेशक उद्यान वाराणसी मंडल दिग्विजय भागर्व ने प्रतिभाग किया”
जौनपुर 07 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
उपस्थिति कृषको को सम्बोधित करते हुए उपनिदेशक ने विकासखंड रामपुर के लिए चयनित फसल केले को विस्तारित करने के लिए कृषको का उत्साहवर्धन किया और ब्लाक मे केले की खेती का स्थलीय निरीक्षण भी किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा मे उद्यान विभाग द्वारा स्थापित हाईटेक नर्सरी का भी निरीक्षण किया।
 
जनपद के बक्शा, सुंजानगंज, बदलापुर, मुफ्तीगंज, जलालपुर, सिकरारा इत्यादि विकासखंडो मे ‘‘पर ब्लाक वन क्राप’’ के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिह राणा ने विकासखंड सिरकोनी के ग्राम कुद्दूपुर में चयनित फसल फूलगोभी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषको से आह्वाहन किया।
 
मंत्री उद्यान दिनेश प्रताप सिंह की प्रेरणा एवं उनके अथक प्रयास से किसानो को अब चिहिन्त फसलो की वर्ष भर खेती विपरीत मौसम मे भी पालीहाउस के माध्यम से करने का अवसर उद्यान विभाग द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
 
इसके अतिरिक्त क्षेत्रफल विस्तार ड्रिप सिचाई, मिनी स्प्रिकलर सिचाई पद्वति का प्रयोग कर किसान ज्यादा से ज्यादा उत्पादन भी प्राप्त कर सकेगा, साथ ही उत्पादन को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोडकर उपज का सदप्रयोग कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा ताकि किसान आत्मनिर्भर हो सके और जनपद की जी0डी0पी0 मे औद्यानिक फसलो का आच्छादन भी बढ़ सके।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.