जौनपुर : छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
“पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीती रात एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल में एमएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। छात्रा अपने परिवार की इकलाैती बेटी थी”
जौनपुर 03 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
जाैनपुर के करंजाकला वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीती रात एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतका की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी सुभाष मिश्रा की बेटी के रूप में हुई है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और लक्ष्मीबाई हॉस्टल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले वह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी।











