JAUNPUR

जौनपुर: DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, बैठक से नदारद रहने पर XEN जल निगम पर भड़के, ‘C’ और ‘D’ रैंकिंग वाले विभागों को चेतावनी | The Politics Again

“जौनपुर: एक्शन मोड में DM डॉ. दिनेश चंद्र, बैठक से नदारद XEN जल निगम पर गिरी गाज, ‘C’ और ‘D’ रैंकिंग वाले विभागों को दी कड़ी चेतावनी”

जौनपुर (The Politics Again) : मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं।

गुरुवार (26 फरवरी) को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, जीरो पॉवर्टी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की एक मैराथन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में विकास कार्यों में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई गई।

इन प्रमुख योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की फाइलें खोली गईं। इनमें मुख्य रूप से शादी अनुदान, पीएम सूर्य घर योजना, कन्या विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, ओडीओपी (ODOP), नमामि गंगे, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और ICDS पोषण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी (PWD) द्वारा कराए जा रहे सड़कों के कार्यों का भी जायजा लिया गया।

‘C’ और ‘D’ रैंकिंग वाले विभागों को सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सूचकांकों की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए ‘C’ और ‘D’ रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।”

नदारद रहे XEN जल निगम, DM ने जताई कड़ी नाराजगी

बैठक के दौरान एक बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता (XEN) बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए।

एक करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं पर पैनी नजर

जिले में चल रहे एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापरक होने चाहिए और तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाने चाहिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

फ्लाईदुबई विमान हमला: कॉकपिट में छिपा था कट्टरपंथी, इजरायल था निशाना

फ्लाईदुबई विमान में हमले की इनसाइड स्टोरी: कॉकपिट में छिपा था कट्टरपंथी, इजरायल था निशाना,…

3 minutes ago

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: कांटे की टक्कर, BJP के 8वें प्रत्याशी से फंसा पेंच

यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: 10 सीटों पर दिलचस्प हुआ मुकाबला; BJP के 8वें और SP…

10 minutes ago

मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

बसपा में बड़ा उलटफेर: मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर, ससुर अशोक…

19 minutes ago

उपचुनाव: नगांव लोकसभा और बंगाल-तमिलनाडु की 5 सीटों पर वोटिंग

देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का दंगल: असम की नगांव लोकसभा और 3 राज्यों…

30 minutes ago

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

7 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

7 hours ago