जौनपुर / शाहगंज : बच्चे की हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

“शाहगंज थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है”

शाहगंज 04 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दरअसल 18 जुलाई को मिल्तनगर शाहगंज में 10 वर्षीय अयान अपने मामा अतिकुर्रहमान के साथ फैजान के घर गया था। वहां पर आदिल पुत्र बब्बन निवासी अरन्द मौजूद था। अयान और आदिल के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त असहद ने बताया कि वह अपने खालू फैजान के घर पर उनके लड़के अब्दुर्रहमान और आदिल के साथ मौजूद था। अतीकुर्रहमान अपने भांजों अयान और अफ्फान के साथ वहां आए थे। अयान और आदिल एक-दूसरे को पहले से जानते थे और मजाक करने लगे।

असहद के अनुसार, अयान ने गालियां देना शुरू कर दिया। जब असहद और अब्दुर्रहमान ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो अयान उन्हें भी गालियां देने लगा।

इस पर असहद और अब्दुर्रहमान ने आदिल से कहा कि अयान को कमरे में ले जाकर “ठीक कर दो”। आदिल अयान को कमरे में ले गया और उसके सीने में गोली मार दी।

घायल अयान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस ने अब इस मामले में वांछित अभियुक्त असहद को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।