“राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर तथा शाहगंज केंद्र पर जिला जौनपुर के राजकीय तथा प्राइवेट आईटीआई के कुल 122 आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों की सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा कराई जा रही है। प्रति केंद्र प्रति पाली लगभग 200 प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है”
जौनपुर / शाहगंज 29 / 07 / 2025 संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट
प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए ट्रिपल लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई है जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या धांधली न की जा सके।
परीक्षा केंद्र पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मोबाइल,इयरफोन,ब्लूटूथ आदि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है तथा 100 मीटर दूर से ही चेकिंग की जा रही है।
ट्रिपल लेयर जांच के उपरांत ही प्रशिक्षणार्थियों को कमरे में प्रवेश दिया जा रहा है।पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है, इंट्री गेट से लेकर कमरे के अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे किसी प्रकार की धांधली न की जा सके।
वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक तथा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी गयी है जिनके द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई गुंजाइश नहीं हो सके। नोडल प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी परीक्षा सिद्दीकपुर तथा शाहगंज जौनपुर में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने के लिए पारदर्शी व्यवस्था के तहत चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया है ।
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…
कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…
'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…