जौनपुर/शाहगंज : बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी का कटा चालान

“शाहगंज क्षेत्र में नाग पंचमी के अवसर पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। बड़ागांव स्थित पुलिस चौकी के सामने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शाहगंज कोतवाली पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया”

जौनपुर / शाहगंज 29 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस अभियान को गंभीरता से लिया है। नाग पंचमी पर्व के दौरान चौराहों पर अधिक भीड़ जमा होती है। इसके अलावा बड़ागांव मेला मैदान में नाग पंचमी दंगल भी आयोजित किया जाता है।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सड़क पर चल रहे दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी करने वालों को चिन्हित कर चालान काटे।

चेकिंग अभियान के दौरान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव, आरक्षी सजाउद्दीन और मोहम्मद इसराइल मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

1 hour ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

1 hour ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

2 hours ago

2700 की कैंसर दवा 27000 में! सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘दिनदहाड़े डकैती’

कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…

2 hours ago

मेघालय में बड़ा उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, संख्या 10 हुई

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…

2 hours ago