जौनपुर : बोल बम संघ द्वारा निकाली गई विशाल साष्टांग दंडवत यात्रा

“बोल बम संघ द्वारा मंगलवार को विशाल साष्टांग दंडवत यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने आदि गंगा गोमती के पावन तट से विभिन्न कलशों में जल भरा”

जौनपुर 29 / 07 / 2025 संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 

यात्रा गोमती नदी के तट से शुरू हुई। यह लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन पौराणिक मंदिर बाबा जागेश्वर नाथ धाम तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने साष्टांग दंडवत करते हुए यह यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं, बाबा जागेश्वर नाथ उनकी मुराद जरूर पूरी करते हैं। जिन लोगों की मनोकामनाएं पूरी हुई हैं, वे साष्टांग दंडवत लेटकर गोमती नदी के तट से बाबा के दरबार तक पहुंचते हैं। इस यात्रा में कई ऐसे भक्त शामिल थे जो कई वर्षों से इसमें भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के आयोजक विमल सिंह ने बताया कि यह परंपरा लगभग 15 वर्षों से चल रही है। उन्होंने बताया कि एक भक्त द्वारा भगवान जागेश्वर नाथ से मांगी गई मन्नत पूरी होने के बाद से यह कार्यक्रम शुरू हुआ।

तब से हर साल हजारों शिवभक्त आदि गंगा गोमती से जल लेकर जागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इस साष्टांग दंडवत यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूरी यात्रा की।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

23 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

23 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

23 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

23 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago