जौनपुर/शाहगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस : चन्द्रावती देवी ने भूमि अधिग्रहण मामले में दिया प्रार्थना पत्र, जिलाधिकारी ने दिए निस्तारण के आदेश

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए”

जौनपुर / शाहगंज 09 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

चन्द्रावती देवी, इन्द्रावती, द्रौपदी के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम मड़वा मोहिउद्दीनपुर पर अंगुली तहसील शाहगंज की भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है और प्रतिकर भुगतान हेतु प्रार्थनीगण को नोटिस भी दी गयी थी।

आवश्यक अभिलेख जमा करने के बावजूद भी 01 वर्ष बीत जाने के उपरान्त भी मुआवजा अभी प्राप्त नही हुआ है और सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15 जून 2025 तक प्रकरण का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

उर्मिला निवासी डीह अशरफाबाद ने प्रार्थना पत्र दिया कि पड़ोसी के द्वारा मकान बनाने में विवाद उत्पन्न किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार शाहगंज और थाना प्रभारी के द्वारा राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अवरोधो को खत्म कराते हुए समस्या का निदान करने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पथरगड्डी, पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग समन्वय कर लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराये, उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी माँ के नाम 01 पौधा अवश्य लगाये। इसके साथ ही सभी थानों में भी वृक्षारोपण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों के लिए ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष 203 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मौके पर 18 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

12 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

18 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

18 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

18 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago