जौनपुर : सामूहिक प्रयास से पीली नदी का होगा जीर्णोद्धार

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में प्रस्तावित पीली नदी की खुदाई कराई जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 09 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि इसके संबंध में एक कार्ययोजना बना ली जाए। राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि नाप कराए और वन विभाग को पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जेसीबी, ईंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्य मा. मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता कार्यों में से एक है, इसमें सभी विभाग समन्वय करते हुए इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्य पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जेसीबी मालिकों को सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा, निर्देश तथा  मुख्य सचिव के सतत पर्यवेक्षण में समस्त प्रतिनिधिगणों, अधिकारियों, जेसीबी के मालिकों द्वारा मनोयोग से पीली नदी के जीर्णोद्धार का आज इस बैठक में निर्णय लिया गया है।

जिसके तकनीकी सदस्य मुख्यतः सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग पीडब्ल्यूडी होंगे तथा राजस्व विभाग नाप करेगा। उन्होंने अवगत कराया कि जेसीबी के स्वामियों द्वारा स्वेच्छा से 1200 घंटे श्रमदान करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है। यह पुनीत कार्य है।

इसमें उन्होंने पीली नदी के आस पास निवास करने वाले किसान भाइयों से भी अपील किया है कि सभी किसान इस पुनीत कार्य में स्वेच्छा से सहयोग करें। जो लोग भी इस कार्य को करेंगे उनके जलपान की व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी और उनकी पूरी टीम रहेगी।

इस प्रकार हमें श्रमदान के सहयोग से इस कार्य को आगे बढ़ाना है और किसी से कोई भी नकद धनराशि नहीं ली जानी है। श्रमिकों को पारितोषिक दिया जाएगा। उन्होंने प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों के द्वारा जो नदियों को शरीर की धमनी के रूप में देखते हैं, उनको भी अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि 11 जून की बैठक के पश्चात 12 जून से इस कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

17 minutes ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

12 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

18 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

19 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

19 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago