जौनपुर/शाहगंज : रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, परिजनों को दी सूचना

“जौनपुर के शाहगंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सबरहद इमरानगंज बाजार स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के पीछे रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार के बैकुंठ थाना क्षेत्र के उसरी बाज़ार निवासी उपेंद्र दास के रूप में हुई है। वह विश्वनाथ के पुत्र हैं”

शाहगंज 17 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देखा। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था और दुर्घटनावश गिर गया।

पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद उनके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है। शव को जिला मुख्यालय के शव गृह में रखा गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।