जम्मू : कठुआ में बादल फटा, लोग मलबे में दबे
“जम्मू-कश्मीर में 4 दिन में दूसरी बार बादल फटा है। रविवार सुबह कठुआ जिले के मथरे चक गांव में बादल फटा। यहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पास के जोद गांव में भी तेज बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं। यहां कोई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यहां रेस्क्यू जारी है”
जम्मू 17 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर में 17-19 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 11 जिलों जम्मू, रियासी, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है।
रविवार सुबह कठुआ जिले के मथरे चक गांव में बादल फटा। यहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पास के जोद गांव में भी तेज बारिश के कारण कई घर ढह गए हैं। यहां कोई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यहां रेस्क्यू जारी है।











