जौनपुर / शाहगंज : बिजली कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 15 लोग गिरफ्तार

“जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने ग्राम लोनियापट्टी में बिजली विभाग के अवर अभियंता और कर्मचारियों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की थी”

जौनपुर 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

यह घटना 27 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे की है। पिलकिछा पावर हाउस पर ब्रेकडाउन होने के कारण अवर अभियंता श्याम अवध यादव अपनी टीम के साथ मरम्मत कार्य कर रहे थे।इसी दौरान लोनियापट्टी गांव के कुछ लोगों ने सरकारी कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जान से मारने की धमकी दी और उनके कार्य में बाधा डाली। पीड़ित अभियंता की तहरीर पर खुटहन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 28 सितंबर को गांव में घेराबंदी कर इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बृजेश चौहान, पवन चौहान उर्फ ठाकुर, आकाश चौहान, सूरज चौहान, ओमप्रकाश गौतम, विकास चौहान उर्फ विक्की, विशाल चौहान, रायसिंह, विपिन यादव, सर्वजीत चौहान, मित्रसेन चौहान, बीरू चौहान, सतीश यादव, विजय सेन और विशाल यादव शामिल हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष खुटहन चंदन कुमार राय ने किया। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, बच्चूलाल, हेड कांस्टेबल अजय प्रसाद गौड़, मुकेश सिंह, गिरीश यादव, फूल कुमार द्विवेदी, अभिषेक यादव सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी और क्राइम टीम के जवान शामिल थे।